Chhattisgarh News: IIT छोड़कर युवक बन गया धोबी! कपड़े धो-धोकर खड़ी कर दी 100 करोड़ की कंपनी

भिलाई: इंसान में अगर कुछ करने की इच्छा हो तो रास्ते अपने आप निकल जाते हैं । ऐसा ही कुछ हुआ आईआईटियन अरुणाभ सिन्हा के साथ। पहले मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी की और उसके बाद शुरू किया खुद का स्टार्टअप। पर वह स्टार्टअप भी कुछ रास नहीं आया और आखिर में लॉन्ड्री बिजनेस से जुड़कर अरुणाभ ने देश-विदेश में अपना नाम कमाया।



आईआईटी में जाकर बदली सोच

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

100 करोड़ से ऊपर की कंपनी यूक्लिन के डायरेक्टर अरुणाभ ने कहा कि लॉन्ड्री बिजनेस से जुड़ने के बाद घर वालों का भी काफी विरोध हुआ पर उन्हें खुद पर यकीन था। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। भिलाई के संतोष रूंगटा कॉलेज में चल रहे स्टार्टअप समिट में युवाओं को मोटिवेट करने पहुंचे। अरुणाभ का कहना है कि आईआईटी में जाकर उनकी सोच बदली, क्योंकि आईआईटी में नौकरी करना नहीं, नौकरी देना सिखाता है और अगर युवा चाहे तो अपने बेहतर आइडिया से दुनिया जीत सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

error: Content is protected !!