Free Aadhaar Update: 14 सितंबर से पहले कर लें आधार से जुड़ा ये जरूरी काम, नहीं तो फिर देने पड़ेंगे पैसे..

Aadhaar card Update Fees after 14th September: आज के समय में आधार कार्ड एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है। चाहे बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या फिर मोबाइल की सिम लेना हो हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इतना ही नहीं अगर आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी। अगर आधार कार्ड में कुछ गड़बड़ी हो जाए तो हमारे कई सारे काम रुक सकते हैं। इस बीच आधार को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अगर आप अपने आधार में कुछ भी अपडेट कराना चाहते हैं तो आप 14 सितंबर के पहले फ्री में करा सकते हैं। इसके बाद आपको आधार अपडेट कराने के लिए पैसे देने पड़ेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

 

 

 

 

जनसंख्या से जुड़े डेटा का सही पता लगाया जा सके इसको ध्यान में रखते हुए UIDAI लगातार आधार कार्ड धारक से अपनी डिटेल्स को अपडेट करने के लिए कह रहा है। इसके लिए UIDAI ने मार्च में फ्री आधार अपडेट सर्विस भी शुरू की थी। उस समय UIDAI ने इसकी लास्ट डेट 14 जून रखी थी लेकिन बाद में इसे सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

 

 

 

अगर आप 14 सितंबर तक आधार को अपडेट नहीं करते तो इसके बाद आपको इसे अपडेट कराने पर पैसे देने पड़ेंगे। 14 तारीख के बाद आधार अपडेट कराने पर आधार होल्डर्स को 25 रुपये की फीस देनी पड़ेगी। आपको बता दें कि फ्री आधार अपडेट सेवा केवल MyAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है। अगर आप किसी आधार केंद्र पर फिजकली जाकर आधार को अपडेट कराते हैं तो आपको शुल्क देना होगा। लेकिन आप 14 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से फ्री में आधार को अपडेट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!