Janjgir Big News : तहसीलदार से ऑफिस में लिपिक ने की मारपीट, आरोपी लिपिक फरार, पुलिस ने गैर जमानतीय धारा के तहत FIR दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर तहसीलदार बजरंग साहू से ऑफिस में लिपिक ने मारपीट की है. आरोपी लिपिक आशीष मालू ने विभागीय कामकाज की बात को लेकर की मारपीट की है. तहसीलदार बजरंग साहू की रिपोर्ट पर धारा 332, 353, 294, 506 के तहत दर्ज FIR दर्ज किया है और सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, घटना के बाद आरोपी लिपिक फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.दरअसल, तहसीलदार ऑफिस जांजगीर में तहसीलदार बजरंग साहू ने लिपिक आशीष मालू को काम दिया, जिसके बाद लिपिक तैश में आ गया और तहसीलदार पर पहले बोतल फेंका, लेकिन तहसीलदार बच गए, फिर लिपिक ने तहसीलदार की हाथ-मुक्के से पिटाई कर दी. रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली ने एफआईआर दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : अकलतरा पुलिस ने घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!