Janjgir News : भाजपा की परिवर्तन यात्रा जांजगीर पहुंची, केंद्रीय राज्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेता प्रतिपक्ष ने भीड़ नहीं जुटने CM के बयान पर कटाक्ष किया, पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. भाजपा की परिवर्तन यात्रा जांजगीर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री बिश्वेशर टुडू, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राव साहेब दानवे, नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद गुहाराम अजगल्ले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह मौजूद थे. जांजगीर के कचहरी चौक में सभा भी हुई. 25 सितम्बर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा, पामगढ़ और अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में जाएगी, जहां कई जगहों में सभा आयोजित होगी.



इस मौके पर केंद्रीय जलसंसाधन राज्यमंत्री बिश्वेशर टुडू ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को लोगों का सपोर्ट मिल रहा है. छ्ग की कांग्रेस सरकार ने झूठ का घोषणा पत्र बनाया है. भाजपा ने तेजी से प्रदेश-देश का विकास किया है, जबकि कांग्रेस ने 50 साल तक लूटने का काम किया है, इसलिए छ्ग में परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : चाम्पा SDM के नेतृत्व में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई

नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने भीड़ नहीं जुटने के बयान पर भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा में आ जाएं, यात्रा के बस में चले आएं, फिर पता चल जाएगा. अभी तो भूपेश बघेल को नींद में परिवर्तन यात्रा दिख रही है. यही वजह है कि सीएम भूपेश बघेल, भरोसा यात्रा निकालने जा रहे हैं. भूपेश बघेल है तो भरोसा है नहीं, भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार को परोसा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

इस मौके पर भाजपा नेता मोतीलाल साहू, अनुराग सिंहदेव, जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, अमर सुल्तानिया समेत अन्य नेता मौजूद थे.

error: Content is protected !!