JanjgirChampa Big Update : एक बार फिर फैला डायरिया, 10 से ज्यादा प्रभावित, 2 बिलासपुर और 1 जांजगीर रेफर, अकलतरा CHC में भी मरीज भर्ती, एक महिला की हो चुकी है मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, अब तक नहीं लगा कैम्प, हफ्ते भर पहले 22 लोग हुए थे डायरिया से पीड़ित

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव में एक बार फिर डायरिया फैल गया है. अभी 10 से ज्यादा लोग, डायरिया से प्रभावित हुए हैं. इनमें 2 लोगों को बिलासपुर, 1 को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है, वहीं 3 मरीज अकलतरा अस्पताल में भर्ती है. साथ ही, अन्य मरीजों का अकलतरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.



आपको बता दें, किरारी गांव में डायरिया से 1 महिला की मौत भी हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ऐसी कि अभी तक किरारी गांव में कैम्प नहीं लगाया गया है. गांव के 4 अलग-अलग वार्डों में डायरिया फैला हुआ है. इधर, मामले में अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने गांव में कैम्प लगाने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Action : राजस्व और पुलिस टीम द्वारा रेत का परिवहन करते 3 हाइवा को जब्त किया गया, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई...

अहम बात यह है कि हफ्ते भर पहले भी किरारी गांव के कई वार्डों में डायरिया फैला था और 22 लोग पीड़ित हुए थे. इस दौरान कई दिन बाद स्वास्थ्य अमला गांव पहुंचा था और कैम्प नहीं लगाया गया था, केवल घर-घर सर्वे किया गया था. कुछ लोगों का इलाज अकलतरा अस्पताल में तो 1 मरीज का जिला अस्पताल में इलाज किया गया था, वहीं कई लोगों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया था. गांव में स्वास्थ्य अमला ने दवा देकर इलाज की औपचारिकता निभाई थी और जिले, ब्लॉक स्तर से कोई भी डॉक्टर गांव नहीं पहुंचा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंची, भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम पेंड्री में किसानों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया

इस बार फिर जब दूसरी बार किरारी गांव में डायरिया फैला है तो स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लापरवाही नजर आ रही है. दो दिन से डायरिया का प्रकोप होने के बाद गांव में कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा है. इसी लापरवाही की वजह से डायरिया से किरारी गांव में 1 महिला की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लापरवाही ऐसी बनी रही तो अन्य लोग भी असमय ही काल की गाल में समा सकते हैं ?

error: Content is protected !!