Janjgir Big News : चाकूबाजी से युवक के पेट पर लगी गम्भीर चोट, जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर, 4 युवकों पर आरोप, इस वजह से चाकू से हमला करने की है चर्चा… पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पिसौद गांव से चाकूबाजी का बड़ा मामला सामने आया है. पिसौद गांव के युवक कुमार केंवट के पेट पर 4 युवकों ने चाकू से हमला किया है. घटना में युवक कुमार केंवट गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना की सूचना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पता चला है कि गणेश विसर्जन के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद पिसौद गांव के ही 4 युवकों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

मिली जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन के दौरान युवक कुमार केंवट और युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद मोंगरा चौक में चार युवकों ने कुमार केंवट पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालात गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!