JanjgirChampa News : पामगढ़ के चंडीपारा और अकलतरा के नरियरा पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा, हुई आमसभा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल, कांग्रेस सरकार पर बोला जुबानी हमला

जांजगीर-चाम्पा. भाजपा की परिवर्तन यात्रा जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ के चंडीपारा और अकलतरा विस के नरियरा गांव पहुंची, जहां आम सभा हुई. आम सभा के पहले परिवर्तन यात्रा जांजगीर से पामगढ़ पहुंची, जहां जोरदार स्वागत किया गया और भाजपा कार्यकताओं में उत्साह दिखा.
पामगढ़ और नरियरा गांव की आमसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद गुहाराम अजगल्ले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह मौजूद थे.

 



इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि छ्ग, कांग्रेस का ATM बन गया और यहां का पैसा दिल्ली पहुंचाया जा रहा है, कांग्रेस को मजबूत बनाया जा रहा है. केंद्रीय राज्यमंत्री ने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी, पाकिस्तान और चीन का गुणगान में लगे रहते हैं.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छ्ग में सबसे बड़ा लबरा भूपेश बघेल है, जो 36 झूठ बोलते हैं. छ्ग में गोबर घोटाला हुआ है, बीजेपी की सरकार बनेगी तो कितने दिन के लिए जेल जाएंगे, लालू यादव से पूछकर रखे. PSC में 1 करोड़ लेकर भर्ती किया है, युवाओं से बेईमानी की गई है. जुआ-सट्टा के नाम पर भूपेश बघेल की नई करतूत सामने आई है और अरबों रुपये सरकार खा रही है. भूपेश सरकार ने कोई वायदा पूरा नहीं किया है, छ्ग में शराबबंदी नहीं हुई है, महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!