जांजगीर-बलौदा. पंतोरा उपथाना क्षेत्र के अंगारखार गांव में 22 नवम्बर से लापता महिला की लाश जंगल में मिली है. घटना के हालात के लिहाज से हत्या की आशंका जताई जा रही है. महिला के सिर पर चोट के निशान नजर आ रहा है. शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारण का पता चलेगा, लेकिन शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई गई है.









दरअसल, अंगारखार गांव की 32 वर्षीय महिला धनेश्वरी बिंझवार, घर से 22 नवंबर की सुबह 10.40 बजे निकली थी. इसके बाद, वह वापस नहीं आई, फिर परिजन ने जगह-जगह खोजबीन की और जब महिला का कुछ भी पता नहीं चला तो 24 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज किया था. इधर, आज अंगारखार गांव के जंगल में महिला की संदिग्ध हालत में मिली है. घटनास्थल को देखकर महिला की हत्या की आशंका जताई गई है. मामले में पंतोरा उपथाना पुलिस जांच कर रही है.



