JanjgirChampa News : 15 वर्षीय गुम बालक को डायल 112 की टीम ने परिजन को सौंपा, अकलतरा क्षेत्र का रहने वाला है बालक

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के मधुवा गांव का बालक प्रियांशु सूर्यवंशी गुम हो गया था. जिसे डायल 112 की टीम ने ढूंढ लिया है और परिजन को सौंप दिया है. बालक की उम्र 15 वर्ष बताया जा रहा है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, मधुवा गांव के धनलाल सूर्यवंशी का बेटा प्रियांशु सूर्यवंशी, गुम हो गया था. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई, तो पुलिस ने जांच की और इसके बाद डायल 112 की टीम को परसाहि नाला में बालक दिखा. इसके बाद डायल 112 के आरक्षक सुकृत जांगड़े और चालक कमलकांत जायसवाल मौके पर पहुंचे और बालक को उसके परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!