Jawan Worldwide Collection: ‘जवान’ ने 13 दिनों में हासिल किया ये मुकाम, वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की ओर बढ़ी फिल्म

नई दिल्ली. शाह रुख खान की जवान रिकॉर्ड तोड़ने में मास्टर बनती जा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे से हैरान किया। फिल्म का बिजनेस हर बढ़ते दिन के साथ एक नया मुकाम हासिल करता जा रहा है। अब तो जवान वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है।



शाह रुख खान की जवान भारत में जितना बिजनेस कर रही है, वर्ल्डवाइड उससे भी दोगुना कमाती जा रही है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। जवान ने रिलीज के चार दिनों तक वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के ऊपर बिजनेस किया। वहीं, अब फिल्म ने अपना अगला निशाना भी साध लिया है, जो 1000 करोड़ क्लब में एंट्री पाना है।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत, नगर पंचायत डभरा में अध्यक्ष दीपक साहू के द्वारा बांटी गई मिठाई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी

1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी जवान
जवान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने फिल्म के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी शेयर की है। फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को दुनियाभर में 883.68 का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके ही जवान जल्द 1000 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।

जवान का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन…
1 दिन- 125.05 करोड़
2 दिन- 109.24 करोड़
3 दिन- 140.17 करोड़
4 दिन- 156.80 करोड़
5 दिन- 52.39 करोड़
6 दिन- 38.21 करोड़
7 दिन- 34.06 करोड़
8 दिन- 28.79 करोड़
9 दिन- 26.35 करोड़
10 दिन- 51.64 करोड़
11 दिन- 59.15 करोड़
12 दिन- 21.07 करोड़
13 दिन- 40.76 करोड़

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : हसौद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती योजना के तहत बालिकाओं को दी गई सायकिल, मुख्य अतिथि के रूप जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा हुई शामिल, छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न व्यंजनों का लगाया गया स्टॉल

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 883.68 करोड़

भारत में जवान ने कमाए इतने करोड़
जवान के डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई है। दूसरे हफ्ते में फिल्म को बिजनेस में कुछ घाटा सहना पड़ रहा है, क्योंकि वर्क डेज में ज्यादातर फिल्मों का यहीं हाल होता। फिर भी जवान 10 करोड़ के ऊपर बिजनेस करती जा रही है। जवान ने रिलीज के 13 दिनों में देशभर में लगभग 507.88 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

error: Content is protected !!