Jaya Kishori Quotes: किसी से प्रेम क्यों होता है? मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी की ये बात हर युवा रखे ध्यान…

Jaya Kishori Love Tips: मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर (Motivational Speaker) जया किशोरी (Jaya Kishori) ने युवाओं के लिए खास सलाह दी है. अधिकतर युवाओं को प्यार और अट्रैक्शन में अंतर नहीं मालूम होता है. जया किशोरी ने इसे अच्छे से समझा दिया है. जया किशोरी ने ये भी बताया कि प्यार क्यों होता है और कैसा होना चाहिए. जया किशोरी को लाखों लोग फॉलो करते हैं. प्रेम पर जया किशोरी ने क्या कहा आइए जानते हैं.



 

 

 

 

जया किशोरी ने कहा कि प्रेम का मतलब निस्वार्थ मतलब जो बिना किसी स्वार्थी कारण से होना चाहिए. प्यार का कोई कारण नहीं होना चाहिए कि मुझे आपसे प्यार क्यों है? क्योंकि अगर प्यार का कोई स्वार्थी कारण हुआ तो प्रेम तभी तक रहेगा जब तक आपका काम निकल नहीं जाता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

 

 

 

 

जया किशोरी ने ये भी बताया कि कुछ लोग अपनों से प्यार से नहीं बोलते हैं. उनके सामने कुछ भी बिना सोच बोल देते हैं. इस बात की चिंता नहीं करते हैं कि सामने वाले को बुरा लग सकता है. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि मुश्किल समय पर अपने ही आपके काम आएंगे.

 

 

 

 

प्रेम पर जया किशोरी ने ये भी कहा कि सच्चा प्रेम वही है कि प्रेमी को छोड़ सकते हैं लेकिन उसकी बातों को नहीं छोड़ सकते. जैसा कि गोकुल से भगवान श्रीकृष्ण के चले जाने पर गोपियों ने कहा था कि कान्हा को छोड़ा जा सकता है लेकिन उनकी कथा को नहीं छोड़ सकते हैं.

 

 

 

 

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

जया किशोरी ने ये भी कहा कि जिंदगी में हर रिश्ता एक ना एक बार जरूर धोखा देता है सिवाय भगवान के. जैसे आप सोच लें कि इस इंसान के बिना जिंदगी नहीं है, हम जी नहीं सकते और अचानक वो दुनिया से चला जाए तो वो हमारे साथ धोखा ही है. इसलिए हर रिश्ता एक बार धोखा जरूर देता है.

 

 

 

 

जया किशोरी ने प्यार और अट्रैक्शन के बीच का अंतर भी बताया. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी को देखते हैं और वो अच्छा लगने लगता है तो वह अट्रैक्शन है क्योंकि अट्रैक्शन 1 महीने, 2 महीने और या कुछ सालों तक ही रहता है. आप किसी की खूबसूरती पर कितने दिन तक मोहित रहेंगे. अगर आपको किसी की आदतों से, उसके व्यवहार से और उसके इमोशन्स को हैंडल करने के ढंग से प्यार है तो ठीक है वरना सिर्फ अट्रैक्शन ही है.

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

error: Content is protected !!