JanjgirChampa Big Action : वाहन चेकिंग के दौरान डेढ़ करोड़ से अधिक का सोना-चांदी जब्त, 2 कार में ले जा रहे थे सोना-चांदी, अलग-अलग 2 मार्ग पर हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2 कार से सोना-चांदी को जब्त किया है. सोना-चांदी के वैध दस्तावेज नहीं देने पर पुलिस ने धारा 102 के तहत कार्रवाई की है. दोनों सराफा व्यापारी, चाम्पा के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि जब्त सोना-चांदी की कीमत डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा है.

 



दरअसल, चाम्पा पुलिस के द्वारा कोरबा मार्ग पर वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान चाम्पा के रहने वाले सराफा व्यापारी की कार से लाखों रुपये के सोना-चांदी बरामद किया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इसी तरह हथनेवरा गांव के पास वाहनों की चेकिंग में कार से भी लाखों रुपये का सोना-चांदी मिला है. दोनों कार से जब्त सोना-चांदी की कीमत डेढ़ करोड़ से अधिक है. दोनों मामले में वैध दस्तावेज नहीं देने पर धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!