गणेश विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 4 बच्चे यमुना में डूबे, 2 की मौत, मचा हड़कंप…

देशभर में गणेश उत्सव खत्म हो रहा है और मूर्ति विसर्जन शुरू हो गए हैं। लोग धूमधाम से अपने बप्पा को विसर्जित करने जा रहे हैं। हालांकि, मूर्ति विसर्जन के दौरान हल्की सी लापरवाही के कारण लोगों के जान जाने की खबर भी सामने आ रही है। ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली में देखने को मिला जहां, गणेश विसर्जन के दौरान यमुना में डूबने से दो भाइयों की जान चली गई।



 

 

 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यूपी के निठारी इलाके के लोग गणेश मूर्ती का विसर्जन करने दिल्ली के मयूर विहार के पास गए थे। हालांकि, यहां मूर्ति विसर्जित करते समय दो भाइयों की यमुना में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों को परिजन नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में ले गए थे। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। साथ ही दो अन्य की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : छपोरा गांव में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने किया शुभारंभ, बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं रही मौजूद

 

 

 

कैसै हुई घटना?

पुलिस ने बताया है कि निठारी गांव में रहने वाले लोग यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। लोग यमुना किनारे जाकर मूर्ति विसर्जन करने लगे, तभी ये चारों नहाने के लिए नदी में उतर गए और डूबने लगे। परिजनों ने चारों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, 15 साल के नीरज और 5 साल के कृष्ण की मौत हो गई। वहीं, सचिन व अभिषेक का इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : छपोरा गांव में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने किया शुभारंभ, बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं रही मौजूद

error: Content is protected !!