IIT, IIIT, IIM और NIT से नहीं की पढ़ाई, न ही हैं कोई इंजीनियर, बस ग्रेजुएशन करके पाईं रिकॉर्ड सैलरी पैकेज..

Success Story: खुद को एक मुकाम पर देखने की ख्वाहिश हमेशा उन चीजों को हासिल करने में मददगार होता है, जिसे हम पाना चाहते हैं. ऐसी ही एक कहानी बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से ग्रेजुएट (BBA) एक लड़की की है, जिन्होंने रिकॉर्ड सैलरी वाली नौकरी (Job) पाकर सभी चौंका दिया है. इनका नाम मालिसा फर्नांडीस (Malissa Fernandes) हैं और इन्होंने IIM, IIT, IIIT या NIT जैसे संस्थान में दाखिला नहीं लिया है और न ही कोई इंजीनियर हैं. इन प्रसिद्ध संस्थानों से डिग्री हासिल न करने के बावजूद उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में हाई सैलरी पैकेज वाली नौकरी (job) हासिल करके सुर्खियां बटोरीं हैं.

 



 

 

 

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में हैं ग्रेजुएट

मालिसा फर्नांडिस NMIMS हैदराबाद से वर्ष 2023 बैच की बैचलर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की छात्रा मालिसा फर्नांडिस इन दिनों 10.05 लाख का रिकॉर्ड-तोड़ वेतन पैकेज हासिल करने के लिए खबरों में हैं. एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक्सिस बैंक ने मालिसा फर्नांडीस को कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन डिप्टी मैनेजर के रूप में नियुक्त किया है. NMIMS हैदराबाद के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ घोष ने मालिसा फर्नांडीस को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

 

 

360-डिग्री की तरह छात्रों को किया जाता है ट्रेंड

उन्होंने एनएमआईएमएस हैदराबाद के प्रोग्राम चेयरपर्सन डॉ. आशीष विश्वास और प्लेसमेंट टीम के आशीष पाल की भी उनके प्रयासों के लिए सराहना की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि NMIMS हैदराबाद में हम एक ऐसा वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे छात्रों को चुनौतियों को स्वीकार करने, निडर होकर इनोवेशन करने और दुनिया में सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त बनाता है.” डॉ बिस्वास के अनुसार NMIMS 360-डिग्री समग्र सीखने का अनुभव प्रदान करता है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

 

 

इसके अलावा अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश की सृजन अग्रवाल ने अमेरिकी तकनीकी दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में 50 लाख रुपये के भारी पैकेज के साथ नौकरी हासिल करके इतिहास रच दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सृजन अग्रवाल कानपुर के डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड (AITH) के छात्र हैं. उन्होंने AITH से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है. सृजन अग्रवाल के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार सृजन अग्रवाल जब अपने बी.टेक कोर्स के दूसरे वर्ष में थे, तब उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्न के रूप में काम किया था. सृजन अग्रवाल ने बेंगलुरु से इंटर्नशिप पूरी की थी और अब माइक्रोसॉफ्ट ने उन्हें 50 लाख रुपये का जॉब पैकेज ऑफर किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!