PPF Vs FD कहां मिलेगा आपको ज्यादा फायदा?

PPF में कितना कर सकते हैं निवेश?

 



पीपीएफ अकाउंट में लोग अधिकतम केवल 1.5 लाख रुपये ही जमा कर सकते हैं. इसके अलावा मिनिमम 500 रुपये का इंवेस्टमेंट किया जा सकता है.

 

 

 

कितना मिल रहा ब्याज?

इस स्कीम में आप 15 साल तक इन्वेस्ट कर सकते हैं. 15 साल के टेन्योर के बाद आप स्कीम को 5 साल के लिए 3 बार ब्लॉक में बढ़ा सकते हैं. इसमें 7.1 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिल रहा है. इस स्कीम में कुछ शर्तों के साथ PPF प्री-मैच्योर क्लोजर किया जा सकता है.

 

 

 

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

बैंक देता है एफडी की सुविधा

बैंक की तरफ से ग्राहकों को 7 दिन से लेकर के 10 साल तक की एफडी की सुविधा दी जाती है. इसमें ग्राहकों को फिक्सड ब्याज का फायदा मिलता है. बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता है.

 

 

 

एफडी पर कितना मिलता है ब्याज

फिक्स्ड डिपॉजिट में सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज मिलता है. भारतीय स्टेट बैंक जनरल पब्लिक को 3% से 7.10% और सीनियर सिटीजन को 3.50% से 7.60% तक का ब्याज दे रही है.

 

 

 

कौन सी स्कीम है बेस्ट?

आपको बता दें निवेश के हिसाब से तो दोनों ही ऑप्शन अच्छे हैं. इसके अलावा ब्याज दर की बात करें तो पीपीएफ स्कीम एफडी से ज्यादा ब्याज दे रही है. इसमें पैसा लगाने पर आपको ज्यादा ब्याज का फायदा मिल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

 

 

 

 

मिलता है टैक्स बेनिफिट

इसके अलावा अगर टैक्स बेनिफिट की बात की जाए तो पीपीएफ एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें आपको गारंटीड रिटर्न का फायदा मिलता है. PPF एक सरकारी स्कीम है, इसमें 15 साल का लॉकिन पीरियड होता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!