Ind vs Pak मैच में Ganguly के बड़े रिकॉर्ड पर होंगी Rohit की निगाहें, विराट-सचिन के क्लब में लेंगे एंट्री

नई दिल्ली. भारत रविवार 10 सितंबर को एशिया कप सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगा। ऐसे में रोहित शर्मा अपने करियर के एक बड़े रिकॉर्ड से सिर्फ कुछ कदम दूर हैं।

 



वनडे करियर में 10 हजार रन पूरा करने के पास रोहित-

रोहित Rohit Sharma अपने वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे करने की कगार पर हैं। अगर रोहित पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करते हैं तो वह वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर होंगे। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर विराट कोहली हैं।

दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर Sachin Tendulkar और तीसरे स्थान पर सौरव गांगुली हैं।अगर रोहित 78 रन बना लेते हैं तो वे गांगुली को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। गांगुली ने 263 वनडे मैचों में भारत के लिए 10 हजार रन पूरे किए थे। रोहित ने अब तक भारत के लिए 239 वनडे मैच खेले हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी-

विराट कोहली-205
सचिन तेंदुलकर- 259
सौरव गांगुली-263

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का स्कोर-
मौजूदा भारतीय टीम में रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा 731 बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 2013 के बाद से रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 पारियों में 5 बार 50 से ज्यादा रन जड़े हैं और 4 बार वह 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछली पांच वनडे पारियों में वह दो बार बड़े स्कोर करने में फेल हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

पिछले 10 मैचों में रोहित का प्रदर्शन-
2017 में उन्हें मोहम्मद आमिर और 2023 में उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया। रोहित शर्मा ने पिछले दो सालों में वनडे में पहले 10 ओवरों में 104 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और वे 8 बार आउट हुए हैं। इसमें एक खास बात यह है कि रोहित को 4 बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने पवेलियन भेजा है। दो बार इंग्लैंड के रीस टॉपले, एक बार मिचेल स्टार्क और एक बार शाहीन अफरीदी ने रोहित को चलता किया।

पिछले दो वर्षों में पहले 10 ओवरों (वनडे) में रोहित का स्ट्राइक रेट-
2022- 101
2023- 105

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!