Sakti Rape Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को भगाकर दुष्कर्म करने का मामला, आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाराद्वार थाना क्षेत्र के शख्स ने उसकी नाबालिग बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण करके ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था और मामले की जांच में जुटी हुई थी. विवेचना के दौरान पुलिस ने नवागढ़ थाना क्षेत्र के युवक समीर दिवाकर के कब्जे से नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया है.

नाबालिग लड़की के बाद मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 366, पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 और जोड़ी. पुलिस ने आरोपी युवक समीर दिवाकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा कांग्रेस का बिगुल, युवा महापंचायत की घोषणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने प्रेस वार्ता में NOB फॉर्म किया लॉन्च

error: Content is protected !!