JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी युवक सहित उसके पिता और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त, तीनों आरोपी को भेजा गया जेल…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी संदीप टंडन सहित उसके पिता पोलाराम टंडन और सहयोगी रवि कोसले को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 137 (2), 65 (1), 87, 3 (5) एवं पॉक्सो एक्ट 6 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार तीनों आरोपी, नवागढ़ के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, नवागढ़ थाना क्षेत्र के रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कड़ाया था, इसके बाद जांच में पुलिस जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : अकलतरा में जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग लड़की को आरोपी संदीप टंडन के पास से बरामद किया. पूछताछ में पता चला कि आरोपी संदीप टंडन ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मुख्य आरोपी संदीप टंडन ने अपने पिता पोलाराम टंडन और सहयोगी रवि कोसले को नाबालिग लड़की को बाइक में बिठाकर लाने के लिए भेजा था. पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप टंडन सहित उसके पिता पोलाराम टंडन और एक अन्य आरोपी रवि कोसले को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ बड़ी खबर : राजस्व महकमे में फेरबदल.. कई तहसीलों में बदले गए चेहरे... तमनार, लैलूंगा के तहसीलदार बदले गए...
error: Content is protected !!