Amarjeet Bhagat Video Viral: ‘भो….वाले गुल्लू कहां है…पीए है तो यहां रहाकर’ मंत्री अमरजीत भगत ने महिलाओं के सामने की गाली-गलौज, वीडियो हो रहा वायरल…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। चुनावी आगाज होने के बाद से भाजपा कांग्रेस सहित सभी दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर उम्मीदवारों के नाम को लेकर दिल्ली में भाजपा—कांग्रेस का मंथन लगातार जारी है। लेकिन चुनावी सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अमरजीत भगत अपने पीए से गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। अहम बात तो ये है कि इस दौरान मंत्री भगत के सामने एक महिला खड़ी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठने लगा है कि क्या यही है कांग्रेस नेताओं का छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान?

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

महिलाओं के सामने की गाली-गलौज
Amarjeet Bhagat Viral Video

 

दरअसल कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी होने से पहले ही मंत्री अमरजीत भगत अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो गए है और लगातार जनता से मुलाकात कर रहे हैं। मंत्री भगत गांव-गांव पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान एक जरूरतमंद और गरीब महिला मंत्री से शिकायत की जिस पर मंत्री हाईपर हो गए और तुरंत अपने पीए गुल्लू को याद किया। लेकिन इस दौरान गुल्लू उनके पास मौजूद नहीं था। जैसे ही मंत्री भगत को पता चला कि गुल्लू कहीं और है तमक पड़े और सीधे उनके मुंह से अपशब्द निकलने लगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

 

 

 

सीतापुर विधानसभा सीट से लड़ते हैं चुनाव
बता दें कि कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के नाम को लेकर लगातार मंथन कर रही है और कहा जा रहा है कि 15 अक्टूबर तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

 

 

 

बात करें अमरजीत भगत की तो वो सीतापुर से चुनाव लड़ते हैं और इस बार भी कांग्रेस उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती ।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण यानि 7 नवंबर को प्रदेश की संवदेनशील सीटों पर मतदान किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में मैदानी क्षेत्रों में वोटिंग होगी।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!