Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होंगे मतदान…विस्तार से जानिए

Assembly election 2023 : पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होने वाला है। भारतीय चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है।



वहीं, तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में खत्म होगा।

Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होंगे। मिजोरम में भी 7 नवंबर को होगा चुनाव। वहीं, तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर होगा चुनाव। 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू ने डभरा के वार्ड क्रमांक 14 के चक्रधारी मंदिर में सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, क्षेत्र के लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

विधानसभा चुनाव के लिए 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे: चुनाव आयोग
राजीव कुमार ने बताया कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे, 1.01 लाख बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा होगी।

Assembly Election 2023 : पांचों राज्यों में कितने मतदाता डालेंगे वोट?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश 5.6 करोड़, राजस्थान 5.25 करोड़, तेलंगाना 3.17 करोड़, छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़ और मिजोरम 8.52 लाख मतदाता वोट डाल सकेंगे।

Assembly Election 2023 : 60.2 लाख पहली बार वोट देने वाले मतदाता होंगे: चुनाव आयोग
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 17 अक्टूबर से 30 नंवबर तक पूरे देश में किसी को वोटर लिस्ट में किसी तरह का बदलाव कराना है तो करा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Baloda News : बलौदा भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी आदर्श सिंह को मिली, मण्डल महामंत्री विशाल सिंह को किया गया नियुक्त, पार्टी के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

उन्होंने आगे कहा कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, एमपी, तेलंगाना में 8.2 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिला मतदाता और 60.2 लाख पहली बार वोट देने वाले मतदाता होंगे।

5 राज्यों के 16.14 करोड़ मतदाता वोट डालें
मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी कि 5 राज्यों के 16.14 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। 5 राज्यों के 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। सभी राजनीतिक दलों का सुझाव लिया गया।

error: Content is protected !!