Sakti News : नगर पंचायत डभरा में 35 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने किया

सक्ती. नगर पंचायत डभरा में रविवार को 35 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने किया है.

 



लोगों ने यहां हर्षोल्लास के साथ गाजे-बाजे और कर्मा नृत्य के साथ विधायक का स्वागत किया. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

इस अवसर पर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि नगर पंचायत डभरा के लोगों के द्वारा काफी लंबे समय की मांग थी कि डभरा में गौरव पथ का निर्माण हो. आसपास के गांव नदी किनारे बसा हुआ है, इसलिए यहां मंडी की भी मांग थी. साथ ही बच्चों के लिए सर्वसुविधा युक्त इनडोर स्टेडियम रहित कुल 35 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल, जिला विधायक प्रतिनिधि सुनील चंद्रा, मोनू शर्मा समेत जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण काफी संख्या में मौजूद थे.

error: Content is protected !!