CG Congress News: कांग्रेस को झटके पर झटका.. जिलाध्यक्ष के बाद अब सभापति नेत्री ने कहा पार्टी को अलविदा, जानें कितना होगा नुकसान

मुंगेली : टिकट वितरण के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच उपजा असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिकट से महरूम रहने वाले नेता या तो पार्टी छोड़ रहे है या फिर बगावती रुख अख्तियार कर पार्टी को ही आँखे दिखा रहे है। बात मुंगेली की करें तो यहाँ कांग्रेस को दो दिनों के भीतर दो बड़े झटके लग चुके है। कल यानी सोमवार को जहां मुंगेली के जिला प्रमुख सागर सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी तो वही आज यानी मंगलवार को श्रम मंडल की सदस्य और जिला पंचायत मुंगेली की सभापति अंबालिका साहू ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।

 



लिया भाजपा प्रवेश
खबर यह भी आई है कि अम्बालिका साहू ने कांग्रेस छोड़ते ही भगवा दल का दामन थाम लिया है। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के समक्ष भाजपा ज्वाइन किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhadih Action : खपरीडीह गांव में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

सागर सिंह ने भी दिया झटका
सोमवार को कांग्रेस के जिला प्रमुख सागर सिंह बैस ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया। सागर सिंह के साथ लोरमी विधानसभा से सैकड़ो कांग्रेसियों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने जेसीसी की भी सदस्यता ग्रहण कर ली। जोगी पार्टी ने उन्हें लोरमी विधानसभा से टिकट दिए जाने का मन बना लिया है। वह कांग्रेस में रहते हुए लोरमी क्षेत्र से मौक़ा चाह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लोरमी विधानसभा से कांग्रेस ने थानेश्वर साहू को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा के खुद प्रदेश प्रमुख अरुण साव मैदान में है। बताया जाता है कि सागर सिंह बैस कांग्रेस के सक्रिय नेताओं में से थे। वे पिछले एक दशक से क्षेत्र में कांग्रेस के विस्तार और पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहे है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार से वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए...

विधानसभा का समीकरण
लोरमी विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 94 हजार 5 सौ 11 मतदाता है. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 99747 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 94761 है। वहीं इस सीट पर 3 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं।

लोरमी विधानसभा में जातीय स्थिति को देखें तो इस सीट में आदिवासी और सामान्य वर्ग के मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है। लोरमी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता अनुचित जाति वर्ग के हैं। यहाँ अजा वोटरों की संख्या 52 से 54 हजार के बीच है, वहीं साहू समाज के लगभग 32 से 34 हजार वोटर हैं। इसके अलावा लगभग 18 हजार आदिवासी भी निवास करते हैं. सामान्य वर्ग के लगभग 42 से 45 हजार वोटर है, वहीं बाकी अन्य वर्ग के हैं।

इसे भी पढ़े -  शिक्षकों ने संभाली बाल दिवस की कमान, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में अनूठी विशेष प्रार्थना सभा ने जीता विद्यार्थियों का दिल

Related posts:

error: Content is protected !!