Dabhara News : 15 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामाजिक भवन निर्माण का भूमिपूजन चंद्रपुर विधायक रामकुमार ने किया, CM को किया धन्यवाद ज्ञापित

सक्ती. नगर पंचायत डभरा में 15 लाख रूपये की लागत से बनने वाले कल्चुरी कलार समाज सामाजिक भवन निर्माण का भूमिपूजन चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने किया है और भवन के लिए छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया है.

 



यहां विधायक रामकुमार यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कलार समाज एक ऐसा समाज है, जिसका हजारों साल पहले के इतिहास के पन्नों में नाम है. यह वही समाज है, जिन्होंने एक समय में क्षत्रीय बनकर इस देश की सेवा किया था. चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा में सामाजिक भवन नहीं होने के कारण समाज की गतिविधियों का चिंतन करने के लिए बैठने के लिए परेशानी होती थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : सहकारी सेवा समिति बोड़सरा में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित, किसानों ने लिया विकसित भारत के संकल्प का संकल्प

इस परेशानी को लेकर मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया था और आज समाज के नाम पर सामाजिक भवन बनने जा रहा है, जिसका भूमिपूजन किया गया है. सामाजिक भवन मिलने से समाज के लोगों में खुशी का माहौल है.

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सुनील चंद्रा, मोनू शर्मा, कांग्रेस नेता अयोध्या भारद्वाज, मनोज जायसवाल, राजू बरेठ समेत समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!