IND vs NZ: Rohit Sharma के लिए काल है ये कीवी फास्ट बॉलर, धर्मशाला में भी लेगा अग्निपरीक्षा; चार बार झटक चुका है विकेट

नई दिल्ली. ICC World Cup 2023 में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है। हिटमैन इस मेगा इवेंट में अलग ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वनडे फॉर्मेट को टी-20 की तरह खेलने का रोहित का मास्टर प्लान उनके और भारतीय टीम दोनों के लिए ही बेहद असरदार साबित हो रहा है। हालांकि, धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ हिटमैन को बेहद सतर्क रहना होगा। कीवी टीम में एक ऐसा गेंदबाज मौजूद है, जिसको रोहित के बल्ले पर लगाम लगाने का हुनर बखूबी आता है।

 



किससे है रोहित को खतरा?
रोहित शर्मा को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से बड़ा खतरा होगा। कीवी फास्ट बॉलर ने व्हाइट बॉल की क्रिकेट में रोहित को खासा तंग किया है। शुरुआती ओवरों में बोल्ट की लहराती हुई गेंदों पर हिटमैन कई बार अपना विकेट गंवा चुके हैं। रोहित का वनडे क्रिकेट में ट्रेंट बोल्ट से 13 पारियों में सामना हुआ और इस दौरान कीवी तेज गेंदबाज ने हिटमैन को चार बार पवेलियन की राह दिखाई है। बोल्ट के खिलाफ रोहित का औसत 22 का है, तो उनका स्ट्राइक रेट महज 64 का रहता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

नई गेंद से कहर बरपा सकता है कीवी गेंदबाज
ट्रेंट बोल्ट धर्मशाला की कंडिशंस में नई गेंद से काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। शुरुआती ओवरों में बोल्ट की लहराती हुई गेंदें बल्लेबाजों का जीना हराम करके रखती हैं। अपनी रफ्तार और स्विंग के दम पर बोल्ट रविवार को भी भारतीय बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा ले सकते हैं। 2019 वर्ल्ड कप में बोल्ट और मैट हेनरी ने मिलकर भारत के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

जमकर बोल रहा है हिटमैन का बल्ला
रोहित शर्मा का प्रदर्शन आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अब तक लाजवाब रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच को छोड़कर हिटमैन ने हर मुकाबले में बल्ले से धमाल मचाया है। रोहित अब तक खेले चार मैचों में 66.25 की औसत और 137 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 265 रन कूट चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान ने शतकीय पारी खेली थी। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ भी रोहित ने 86 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!