Sheorinarayan News : उत्तम शिक्षा की व्यवस्था करना बहुत बड़ा धर्म का काम है : पूर्व शिक्षा मंत्री, श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण में विदाई एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

शिवरीनारायण. श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण के स्नातक द्वितीय एवं स्नाकोत्तर पूर्व के छात्र-छात्राओं द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा थे. अध्यक्षता ज्योतिंद्रनाथ ठाकुर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के कर कमलों से माता सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ. छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया.

 



इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में सफल व्यक्ति के पास जाना चाहिए, चर्चा करनी चाहिए, पूछना चाहिए कि आपने अपने जीवन में सफलता कैसे प्राप्त किया ? इससे आपको भी अपने जीवन में कामयाबी मिलेगी. उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए उत्तम शिक्षा की व्यवस्था करना बहुत बड़ा धर्म का कार्य है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big Update : शिवरीनारायण के शबरी सेतु से 4 दिनों बाद अब आवागमन शुरू हुआ, महानदी में बाढ़ के बाद बंद था ब्रिज, भारी वाहनों पर अभी भी रोक...

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र-छात्राओं से कहा कि इस दुनिया में कोई भी चीज एक दूसरे को देने के लिए ही बने हैं। हम जहां भी जाएं, अच्छा काम करें। अपने संस्था, अपने माता-पिता, अपने गुरु का नाम रोशन करें। जीवन आसान नहीं होने वाला है जो लोग यहां से शिक्षा लेकर जा रहे हैं! क्या राम और कृष्ण राज परिवार से नहीं थे ? क्या उन्हें अपने जीवन में अत्यधिक संघर्ष करना नहीं पड़ा? हम सब के जीवन में भी ऐसे ही क्षण आते जाते रहते हैं।

इसके पूर्व छात्र-छात्राओं को श्री महन्त लाल दास शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने संबोधित करते हुए अपने आशीर्वचन संदेश में कहा कि – आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शर्मा जी जब शिक्षा मंत्री थे तब उन्होंने बिना मांगे विद्यालय को महाविद्यालय के रूप में परणीत किया यह महाविद्यालय उनके विकासशील सोच का ही परिणाम है। यहां का सभागार आज उनके स्वागत में खचाखच भरा हुआ है‌। अति विशिष्ट अतिथि तोय निधि वैष्णव ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। आभार संस्था के सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

इस अवसर पर विशेष रूप से निरंजन लाल अग्रवाल, नारायण खंडेलिया, योगेश शर्मा, उदय राम कैवर्त, सुबोध शुक्ला, हेमंत दुबे, सुखराम दास, अशोक शर्मा, अनिल बरोड़िया, जगदीश यादव, प्राचार्य आरके कश्यप, कमलेश पटेल, जेआर कश्यप, आशुतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे, पुरेंद्र सोनी, अंकित दुबे सहित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक युधिष्ठिर उपाध्याय ने किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जांजगीर-केरा मार्ग के मजबूतीकरण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 16.60 किमी सड़क के लिए ₹10.04 करोड़ से अधिक की मंजूरी...

Related posts:

error: Content is protected !!