JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़के से मारपीट, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, आरोपियों में 2 नाबालिग

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा में नाबालिग लड़के से मारपीट के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस ने 2 नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है, वहीं आरोपी 4 युवकों को जेल भेजा गया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बेल्ट, लोहे के पाईप को आरोपियों से बरामद किया है. पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ SC/ST एक्ट और बलवा का मामला दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

दरअसल, 29 सितंबर को जावलपुर के नाबालिग लड़के से उसके गांव के ही 6 बदमाशों ने गाली-गलौज की, फिर बेल्ट, लोहे की पाईप से उससे मारपीट की. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की और जावलपुर के आरोपी कृष्णा रजक, राज यादव, राहुल रजक, सौरभ साव और 2 नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में 29 बरस पहले बना 'शबरी सेतू' हुआ जर्जर, गड्ढे की वजह से हो रहे हादसे, मरम्मत की दरकार, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!