JanjgirChampa Fraud : खुद को बताया पुलिस और सरपंच का बेटा, फिर रिलेटिव होने का दिया झांसा, बाइक ले उड़ा बदमाश, फिल्मी स्टोरी से कम नहीं यह 420 का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है और घटना पूरी तरह से फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया है. आरोपी ने खुद को पुलिस और सरपंच का बेटा होने की बात कही और झांसे में लेकर बाइक लेकर फरार हो गया. मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

दरअसल, कोरबा जिले के रहने वाले भरत लाल मरावी, अपनी पत्नी के साथ बलौदा के बैंक में रुपये निकलवाने पहुंचा था, लेकिन बैंक बंद होने की वजह से वह गांधी चौक के च्वाईस सेंटर में रुपये निकलवाने गया. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति आया और पीड़ित पति-पत्नी को दीदी-फूफा रिश्तेदार कहकर झांसे में लिया. इसके बाद खुद को लुथरा सरपंच का बेटा और बलौदा पुलिस होने की बात कही. फिर पीड़ितों को झांसे में ले लिया. इसके बाद शातिर बदमाश ने घर में षष्ठी कार्यक्रम होने की बात कही और पीड़ित भरत लाल मरावी के बाइक में साड़ी दुकान पहुंचा.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

इसके बाद साड़ी निकलवाई और रुपये लाने के लिए भरत लाल मरावी की बाइक ले गया. इसके बाद आरोपी वापस नहीं आया और पीड़ित ने उसकी पता तलाश की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद पीड़ित ने थाना में रिपोर्ट लिखाई है. मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!