Sakti News : जर्जर सड़क का मामला, ग्रामीणों ने झालरौंदा से दर्राभांठा तक 10 किमी तक किया पैदल मार्च, मुख्य मार्ग पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन, अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन हुआ समाप्त, मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम रही मौजूद

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के दर्राभांठा-झालरौंदा की जर्जर सड़क को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने झालरौंदा से दर्राभांठा तक 10 किमी तक पैदल मार्च निकाला और दर्राभांठा में जैजैपुर-बाराद्वार मुख्यमार्ग पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया है और अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद पर प्रदर्शन समाप्त हुआ है.



सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्रा ने बताया कि दर्राभांठा-झालरौंदा सड़क बहुत ही खराब स्थिति में है. इस पर शासन-प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. सड़क मरम्मत के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है. एक सप्ताह के भीतर मरम्मत नहीं होने पर चुनाव का बहिष्कार करके आगे उग्र आंदोलन आंदोलन की रणनीति रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Champa Attack Arrest : टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई, ...ये रही हमले की वजह, पढ़िए...

जैजैपुर नायब तहसीलदार मोहित साहू ने बताया कि ग्रामीणों को एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन समाप्त हुआ.

error: Content is protected !!