SBI Chairman: सरकार ने स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल बढ़ाया, जानें कब तक बने रहेंगे एसबीआई चीफ

SBI Chairman: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की कमान फिलहाल इसके मौजूदा चेयरमैन दिनेश खारा के हाथ में ही रहेगी. केंद्र सरकार ने एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल अगले साल तक यानी अगस्त 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है. सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी मिली है और उन्होंने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि दिनेश खारा का कार्यकाल अगले साल उनकी 63 वर्ष की आयु तक के लिए बढ़ाया गया है.

 



 

 

 

दिनेश खारा बने रहेंगे एसबीआई के चेयरमैन

 

रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे बड़े कर्जदाता बैंक एसबीआई का जिम्मा फिलहाल दिनेश खारा ही संभालेंगे. उनकी नियुक्ति 7 अक्टूबर 2020 को तीन साल के लिए हुई थी और 7 अक्टूबर 2023 को उनकी कार्यकाल खत्म हो रहा था लेकिन इसे अगस्त 2024 तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है. नियमों के मुताबिक एसबीआई के चेयरमैन पद को 63 साल की आयु तक रखा जा सकता है. दिनेश खारा अगले वर्ष 63 साल के हो जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

वित्त मंत्रालय की ओर से फिलहाल जवाब नहीं

सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार इस आशय का आदेश जल्द जारी कर सकती है. हालांकि केंद्रीय वित्त मंत्रालय और केंद्र सरकार ने इस बारे में भेजे गए कमेंट का कोई उत्तर नहीं दिया है लेकिन जल्दी ही इस बारे में ऑर्डर जारी हो सकता है. दिनेश खारा ने एक कार्यक्रम में आज कहा कि बैंक आगे चलकर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत एनरोलमेंट, खाता खोलना और कार्ड-आधारित सेवाएं भी शुरू करने की योजनाएं बना रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

 

दिनेश खारा के कार्यकाल में एसबीआई ने हासिल की शानदार ग्रोथ

 

दिनेश खारा के कार्यकाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अच्छी बैंकिंग गतिविधियां की हैं और मजबूत कारोबारी नतीजे दिखाए हैं. पूरे वित्त वर्ष 2023 के लिए एसबीआई ने 50,232 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है जो कि साल-दर-साल आधार पर 58.5 फीसदी की ग्रोथ दिखाता है. ये पहली बार रहा जब किसी वित्त वर्ष में एसबीआई ने 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!