16 बच्चों की मां, 17वें को देने जा रही जन्म! इतनी संतानें पैदा करने का बताया अजीबोगरीब कारण!

किसी भी महिला के लिए मां बनने का अनुभव बेहद खास होता है. पर ये अनुभव काफी कठिन भी होता है. प्रेग्नेंसी का वक्त और उसके बाद बच्चों का पालन-पोषण बिल्कुल भी आसान नहीं है. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव आते हैं. इस वजह से कई औरतें एक बच्चे के बाद ज्यादा बच्चे नहीं पैदा करना चाहती हैं. पर अमेरिका की एक महिला ने अपने बच्चों की संख्या से सभी को चौंका दिया है. उसके 16 बच्चे हैं और वो 17वीं बार प्रेग्नेंट हो चुकी है.

 



 

 

 

एक रिपोर्ट के अनुसार नैन्सी (Nancy) नाम की एक महिला अमेरिका में रहती है और वो 16 बच्चों की मां (USA Woman Mother of 16 Babies) है. महिला का एक यूट्यूब चैनल है, ‘Real Mom, Real Solutions’ जिसमें वो अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वीडियोज को पोस्ट करती रहती है. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो फिर से कुछ दिनों में मां बनने वाली हैं. ये वीडियो उनके प्रेग्नेंसी के दौरान का ही है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

 

17वें बच्चे को जन्म देने वाली हैं नैन्सी

नैन्सी के कुल 9 लड़के हैं और 8 लड़कियां हैं. पति और उन्हें मिलाकर उनके परिवार में फिलहाल 18 लाग हैं और जल्द ही वो 19 होने वाले हैं. अपने घर के बढ़ते सदस्यों की वजह से परिवार ने घर को भी बड़ा करवाया है. जब भी लोग उनके परिवार के बारे में सुनते हैं तो हैरान होते हैं और नैन्सी से ये सवाल करते हैं कि आखिर उन्होंने इतने बच्चे पैदा क्यों किए. नैन्सी का जवाब सोशल मीडिया पर लोगों को काफी अजीबोगरीब लगता है जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाता है.  रिपोर्ट के अनुसार नैन्सी ने कहा- “जब कोई मुझसे ये पूछता है कि आखिर मैं इतने बच्चे क्यों चाहती हूं, तो मैं उनसे यही सवाल करती हूं कि वो इतने बच्चे क्यों नहीं चाहते! मेरे 16 बच्चे हैं और 17वां होने वाला है. वो सारे ही एक दूसरे से अलग हैं. उनको देखकर मुझे बहुत खुशी होती है और वो मेरी जिंदगी हैं. मैं उनके बिना नहीं रह सकती. क्या मुझे एक और चाहिए? हां, बिल्कुल चाहिए!”

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

 

कुछ लोग खिलाफ तो कुछ सपोर्ट में भी रहते हैं

कपल ने बताया कि उन्होंने बच्चों के लिए घर में ही एक प्ले हाउस बनवा दिया है जिसमें स्लाइड बनी हुई है. जब भी वो बच्चों के साथ शॉपिंग करने जाती हैं, तो लोग उन्हें देखकर हैरत में पड़ जाते हैं. एक तरफ जहां उन्हें लोग ट्रोल करते हैं, दूसरी तरफ नैन्सी के सपोर्ट में भी कई लोग होते हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!