JanjgirChampa Action : अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई, अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाए जाने पर 11 वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा जॉजगीर, बलौदा, पामगढ, अकलतरा, शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले वाहनो का औचक जाँच किया गया। खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 9 प्रकरण (7 ट्रैक्टर, 02 हाईवा), चूना पत्थर के 02 प्रकरण (02 हाईवा) के प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले 11 वाहनों को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जावेगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम भोगहापारा तहसील शिवरीनाराण के 02 स्थानो पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण किये जाने के फलस्वरूप प्रकरण दर्ज किया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!