MP Congress 1st List: कांग्रेस की 144 नामों वाली पहली सूची में सिर्फ 19 महिला प्रत्याशी, यहां देखें पूरी सूची

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले ही दिन 144 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला एवं कमलनाथ ने पहले ही जाहिर कर था कि नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस अपनी सूची जारी करेगी। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। इतना ही नहीं कुछ ऐसे नाम भी हैं जिन्होंने पिछली बार हार का सामना किया था लेकिन पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताकर टिकट दी है। तो वहीं कांग्रेस की ओर से सीएम फेस एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ को उनके गढ़ छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है।



1. इसमें जतारा से किरण अहिरवार,
2. मलहरा से साधवी राम सिया भारती
3. रायगांव कल्पना वर्मा
4. नागोद रश्मि सिंह पटेल
5. मनगंवा वबिता साकेत
6. सिंगरौली से रिनू शाह
7. जैतपुर उमा धुर्वे
8. सुहौरा एकता ठाकुर
9. लांजी हिना कांवरे
10. बालाघाट अनुभा मुंजारे
11. बैरसिया जयश्री हरिकिरण
12. पंधाना रुपाली बरे
13. भीखनगांव झूमा सौलंकी
14. महेश्वर विजय लक्ष्मी साधौ
15. जोबट से सिना पटेल
16. सांवेर रीना बौरसी सेठिया
17. उज्जैन उत्तर माया राजेश त्रिवेदी
18.खरगापुर से चंदा सिंह गौर
19.शमशाबाद सिंधु विक्रम सिंह

error: Content is protected !!