CG election candidate list 2023: ‘कांग्रेस ने फिर से उन्हीं घोटालेबाजों को दिया टिकट’, कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा पर बीजेपी नेता का तंज…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नवरात्रि के पहले दिन वो हुआ जिसका पूरे प्रदेश को इंतजार था। कांग्रेस ने आज अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जनता सबक सिखाने के लिए इन्हीं लोगों को टिकट मिलने का इंतजार कर रही थी।

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आगे कहा कि कांग्रेस ने फिर से उन्हीं लोगों को टिकट दिया है जिन्होंने पूरे 5 साल घोटालेबाजों का समर्थन किया है। छत्तीसगढ़ के खजाने में हुई लूट में सहभागी बने है युवाओं के गरीबों के हक के पैसे को खाया है। यह चुनाव एक साधारण चुनाव नहीं छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने वाले और छत्तीसगढ़ को बचाने वाले लोगों के बीच एक युद्ध है। अपने प्रत्याशियों की घोषणा नवरात्रि के दिन कर अपने आप को सनातन प्रेमी बताने वालों के कृत्य जनता देख रही है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!