Raigarh Bank Robbery Case : अब जाकर पूरी तरह सुलझा रायगढ़ बैंक डकैती का मामला.. जानें क्या हुआ ऐसा

रायगढ़: बीते दिनों रायगढ़ जिले में हुई एक्सिस बैंक डकैती मामले को अब पूरी तरह सुलझा लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में फरार दो और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जहां पुलिस ने पहले ही 5 आरोपियों को बलरामपुर पुलिस की मदद से हिरासत में लिया था तो वही दो अन्य डकैत फरार हो गए थे। वही अब उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ में आये दोनों आरोपियों का नाम नितेश उर्फ नीतीश जाधव और प्रकाश उर्फ पंकज जाधव है। यह दोनों कुख्यात डकैत भी बिहार के शेरघाटी गैंग से ताल्लुक रखते है। जानकारी यह भी सामने आई है कि दोनों पहले भी आधे दर्जन डकैती काण्ड को अंजाम दे चुके है। रायगढ़ पुलिस को उम्मीद

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

ये हुए थे पहले गिरफ्तार

डकैती के इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार हुए आरोपियों में निशांत कुमार उर्फ पंकज महतो (32) वर्ष, ग्राम खरखरी मधुवन धनबाद झारखण्ड, राकेश गुप्ता (21) वर्ष, बार नकनुष्पा थाना शेरघाटी जिला गया बिहार, अमरजीत कुमार दास, निवासी भरारी थाना शेरघाटी जिला गया बिहार (क्रेटा मालिक), उपेन्द्र सिंह 50 वर्ष, निवासी कनौदी थाना गुरुवा गया बिहार, राहुल दास ( 28) झारखण्ड शामिल थे।

क्या था मामला

दरअसल पिछले महीने 19 सितम्बर को रायगढ़ के ढिमरापुर स्थित एक्सिस बैंक में चाकू की नोक पर 5 करोड़ 62 लाख कीमत की कैश और ज्वेलरी की लूट कर ली गई थी। सुबह आठ बजे बैंक खुलते ही इन लोगों ने हमला बोला था और तीन एयर बैग में लूट की रकम और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

गौरतलब है कि इस केस को रायगढ़ और बलरामपुर जिले की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया था। इन पुलिसकर्मियों को सीएम भूपेश बघेल ने सम्मान और विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही थी। इन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट, नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!