Rajasthan Election 2023: BJP का बड़ा दांव, 7 सांसदों को मैदान में उतारा; 41 प्रत्याशियों की सूची जारी…देखिए सूची 

जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 41 उम्मीवारों का नाम जारी किया गया है। मालूम हो कि इन 41 उम्मीवारों में सात सांसदों का नाम भी शामिल हैं। इस बार सांसदों को टिकट देकर भाजपा बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है।

 



इन सांसदों को मिला टिकट
आगामी चुनाव के लिए भाजपा ने झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विद्याधर नगर से दीया कुमारी, तिजारा से बाबा बालकनाथ, मंडावा से नरेंद्र कुमार, संचोरी से देवजी पटेल, सपोटरा से हंसराज मीना और सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल मीना को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

23 नवंबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने सोमवार को ही राजस्थान समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। वहीं, चुनाव के परिणाम को 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मालूम हो कि तारीखों के ऐलान होने के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!