SA vs SL: डिकॉक-डुसेन ने मचाई तबाही, मार्करम का ऐतिहासिक शतक, SA ने बनाया World Cup इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

नई दिल्ली. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर डाला है। क्विंटन डिकॉक और रेसी वेन डर डुसेन की शतकीय पारी के बाद आए एडम मार्करम के तूफान में श्रीलंका का बॉलिंग अटैक उड़ गया। मार्करम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 49 गेंदों पर सेंचुरी जमाई, जो विश्व कप की सबसे तेज सेंचुरी भी है।

 



साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 428 रन लगाए हैं। यह विश्व कप के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। टीम की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 84 गेंदों में 100 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, रेसी वेन डर डुसेन ने 110 गेंदों पर 108 रन बनाए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप इतिहास का यह सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया है। टेंबा बावुमा की कप्तानी में खेल रही साउथ अफ्रीका टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है। कंगारू टीम ने 2015 में खेले गए विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट खोकर 417 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। वर्ल्ड कप के इतिहास में 400 या उससे ज्यादा का स्कोर सबसे ज्यादा बार बनाने का रिकॉर्ड भी अब साउथ अफ्रीका के नाम हो गया है।

मार्करम का तूफानी शतक

क्विंटन डिकॉक के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे एडम मार्करम शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए। मार्करम ने श्रीलंका के गेंदबाजी अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने महज 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, फिफ्टी जमाने के बाद मार्करम ने अपना असली विकराल रूप धारण किया और अगली 14 गेंदों पर पचास रन कूट डाले। मार्करम ने अपनी सेंचुरी पूरी करने के लिए महज 49 गेंदों का सामना किया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक

एडम मार्करम ने 50 ओवर के विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है। मार्करम ने सिर्फ 49 गेंदों पर सेंचुरी जमाई और केविन ओ ब्रयान के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। साउथ अफ्रीका की ओर से वनडे में मार्करम ने तीसरा सबसे तेज शतक भी ठोका है। मार्करम ने 54 गेंदों पर 106 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और दो छक्के जमाए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!