जो कहती थी भैया, उसी का सैयां बना ये बच्चा…गांव के धोबी की वजह से बन गया बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार, पहचाना क्या?

नई दिल्ली : ‘यहां से पचास-पचास कोस दूर गांव में जब बच्चा रात को रोता है, तो मां कहती है बेटा सो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा…’, यह डायलॉग सुनकर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है. फोटो में दिख रहे इस छोटे बच्चे ने बड़े होकर जब यह डायलॉग बोला तो बच्चा-बच्चा उनसे डरने लगा. आप पहचान तो गए ही होंगे कि हम किस सितारे की बात कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक बच्चे की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग उसे पहचानने की जद्दोजहद में लग गए हैं. अगर आपको अब तक नहीं समझ आया तो बता दें कि ये बच्चा बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन अमजद खान है.



इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

धोबी की वजह से बना ‘गब्बर’
अमजद खान का गब्बर वाला किरदार बहुत फेमस हुआ, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें डायलॉग डिलीवरी की प्रेरणा किससे मिली? एक्टर के डायलॉग डिलीवरी का जो अंदाज था, वो न तो फिल्म डायरेक्टर और न ही किसी स्क्रिप्ट राइटर ने उन्हें बताया था. दरअसल, एक्टर के गांव में एक धोबी था, जिसके बात करने का अंदाज बहुत अलग था. अमजद खान उसके स्टाइल से बहुत प्रभावित थे और उसे गौर से सुनते थे. ऐसे में जब उन्हें गब्बर का रोल मिला तो उसे उन्होंने उस धोबी के अंदाज में ही बोला, जिसके बाद रमेश सिप्पी ने भी उनकी तारीफ की. इस तरह से गब्बर के बोलने का स्टाइल भी फेमस हो गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

अमजद खान से प्यार करती थीं ये एक्ट्रेस
आपको बता दें कि अमजद खान ने शैला खान से शादी की थी, जो कॉलेज टाइम में उन्हें भैया कहा करती थीं. जानकर हैरान रह जाएंगे कि अमजद खान से एक एक्ट्रेस बेइंतहा प्यार करती थीं और उनके लिए ताउम्र अकेली रह गईं. फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने परदेसी परदेसी में बंजारन के रोल में नजर आईं कल्पना अय्यर अपने टाइम की मशहूर एक्ट्रेस थीं. कल्पना अय्यर अमजद खान से बहुत प्यार करती थीं. वे उनके प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि उनकी मौत के बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की.

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

error: Content is protected !!