सिर पर भारी भरकम फ्रिज उठाकर साइकिल चलाता दिखा शख्स, लोग बोले- दुनिया में सबसे मजबूत गर्दन

आपने बॉडी बिल्डर्स (body builders) को अक्सर कंपटीशन में भारी वजन (heavy weights) उठाकर टाइटल्स अपने नाम करते देखा होगा. दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जो भारी से भारी सामान ऐसे उठा लेते हैं, जैसे कि कोई हल्की फुल्की चीज हो. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज अक्सर चौंका देते हैं और सोचने पर मजबूर कर देते हैं, लेकिन क्या हो जब कोई भारी भरकम फ्रिज सिर (fridge on head) पर उठाकर साइकिल (bicycle) चला रहा हो. यकीनन ये देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाएगा. इस वायरल वीडियो (viral video) को देख चुके कुछ लोग इसे ऑप्टिकल इल्यूजन (optical illusion) बता रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर इस वीडियो को barstoolsports नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग दंग हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स सिर पर फ्रिज रखकर मजे से साइकिल (cycle stunt video) चलाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर कुछ पल के लिए आपका भी दिमाग चकरा जाएगा. वीडियो में शख्स का बैलेंस देखकर यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं. वीडियो के टेक्स्ट में लिखा है, ‘NYC (न्यूयॉर्क सिटी) का अलग आदमी है.’ वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘दुनिया की सबसे मजबूत गर्दन.’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

वायरल हो रहे इस वीडियो को 3 सितंबर को शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 2 लाख 35 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स (comments) करते हुए हैरानी जता रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो शख्स के बैलेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!