Shraddha Kapoor को क्यों पसंद आई Lamborghini की ये 4.1 करोड़ वाली सुपरकार? खासियत जानकर आप भी हो जाएंगे फैन

बॉलीवुड एक्ट्रेस Shraddha Kapoor ने नई Lamborghini Huracan Tecnica सुपरकार खरीदी है। एक्ट्रेस ने इसे रेड कलर में खरीदा है और इसकी कीमत 4.1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। आइए, जानते है कि इस सुपरकार में ऐसा क्या खास है, जिससे श्रद्धा कपूर ने इसे अपनी पसंद के रूप में चुना है।

 



Lamborghini Huracan Tecnica में क्या खास?

Lamborghini Huracan Tecnica सुपरकार को भारत में अगस्त 2022 में लॉन्च किया गया था। हुराकन टेक्निका हुराकन ईवीओ और हुराकन एसटीओ के बीच बैठती है और इसकी कीमत 4.1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Huracan Tecnica का डिजाइन Sian हाइब्रिड हाइपरकार से लिया गया है और इसमें Sian-इंस्पायर्ड फ्रंट और रियर फेसिया काले रंग में तैयार किया गया है। इसमें कार्बन-फाइबर बोनट और रियर स्पॉइलर भी मिलता है, जो 35 प्रतिशत अधिक डाउनफोर्स प्रदान करता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Lamborghini Huracan Tecnica का इंजन

लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका 5.2-लीटर, NA V10 इंजन द्वारा संचालित है, जो 640 hp की पावर और 565 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जो पीछे के पहियों पर पावर भेजता है।

लेम्बोर्गिनी का दावा है कि हुराकन

टेक्निका केवल 3.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे और 9.1 सेकंड में 0-200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। आपको बता दें कि ये 325 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर भाग सकती है। इस सुपरकार में मानक के रूप में रियर-व्हील स्टीयरिंग और कार्बन सिरेमिक ब्रेक भी मिलते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Huracan Tecnica आठ अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध है और इस सुपरकार का वजन 1,379 किलोग्राम है। आपको बता दें कि Shraddha Kapoor के पास इसके अलावा Audi Q7, Mercedes-Benz ML, Mercedes-Benz GLA, BMW 7 series, Toyota Fortuner, Maruti Suzuki Vitara Brezza और Swift जैसी कई कारें हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!