साल 2024 में इन एरिया में काम करना रहेगा फायदेमंद, बढ़िया पैसा और ग्रोथ के भी हैं चांस!…

High Salary Jobs of 2024: बदलते समय के साथ करियर और नौकरी में भी कई तरह के बदलाव हुए हैं. आने वाला साल यानी की 2024 कई नई संभावनाएं लेकर आने वाला है, तो क्यों न इसमें भविष्य को संवारने के लिए बेहतर कदम उठाया जाए. कुछ सेक्टर ऐसे हैं, जिनमें आने वाले समय में मोटा पैसा कमाया जा सकता है.

 



 

 

 

ब्लॉकचेन डेवलेपर

आने वाले समय में आप ब्लॉकचेन डेवलेपर के तौर पर आप प्राइवेट-पब्लिक दोनों ही सेक्टर्स में बढ़िया कमाई कर सकते हैं. ये करेंसी ट्रांजेक्शन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, डेटा सिक्योरिटी और हैंडलिंग जैसे काम देखते हैं. इसमें आपकी शुरुआत के 8 लाख सालाना पैकेज से होती है. बाद में 45-50 लाख रुपये तक सालाना कमाए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

मशीन लर्निंग इंजीनियर

मशीन लर्निंग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की ही ब्रांच है. देश की हाईएस्ट पेइंग जॉब्स में एआई और एमएल आते हैं. ये स्टेस्टिकल एनालिसेस करते हैं, एमएल प्रोग्राम डेवलेप करते हैं. इस फील्ड में शुरुआत ही 10 लाख रुपये सालाना पैकेज से होती है. आगे चलकर आप 45-50 लाख तक आराम से कमा सकते हैं.

 

 

 

बिजनेस एनालिस्ट

बिजनेस एनालिस्ट देश की हाई पेइंग जॉब्स में से एक है, जो बिजनेस प्रोसेस को एनालाइज करते हैं. ये बिजनेस परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं. माइक्रोसॉफ्ट, विप्रो, अमेजन जैसी कंपनियों बड़ी कंपनियों में आसानी से जॉब मिलती है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

 

डेवऑप्स इंजीनियर

डेवऑप्स (DevOps) इंजीनियर आईटी टीम और सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के साथ मिलकर नए सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डेवलेप करते हैं. ये इफेक्टिव सॉफ्टवेयर डिलीवरी के लिए काम करते हैं. ये सॉफ्टवेयर डेवलेपर्स, ऑपरेशन टीम और बिजनेस लीडर्स के साथ काम करते हैं. इसमें शुरुआत में सालाना 8 लाख और एक्सपीरियंस के बाद 30 लाख तक कमा सकते हैं.

 

 

 

इनवेस्टमेंट बैंकर

इनवेस्टमेंट बैंकर अपने एरिया के एक्सपर्ट होते हैं और कंपनियों को इनवेस्टमेंट की न राय देते हैं. इन्हें सही इनवेस्टमेंट और फाइनेंस की जानकारी होती है, जिसके कारण ये डिमांड में रहते हैं. ये 40 लाख रुपये तक सालाना कमा सकते हैं. हालांकि, कंपनी और आपकी काबिलियत पर भी सैलरी निर्भर करती है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!