Yellow teeth Remedies : पीले दांतों की वजह से मुस्कुराने में होती है झिझक तो घर की इन 2 चीजों को मिलाकर लगा लीजिए आज ही, चमक जाएंगे Yellow Teeth

दांतों का पीलापन हंसने, गाने और बात करने में भी झिझक का कारण बन सकता है. इस पीलेपन की वजह दांतों की सही तरह से देखरेख ना करना, दांतों की अच्छे से सफाई ना करना और ऐसी चीजें खाना हो सकता है जो दांतों को पीला करती हैं. प्लाक (Plaque) जमने से, मुंह से सांस लेते रहने से, शुगरी ड्रिंक्स पीने से, पान मसाला और तंबाकू खाने से, दवाइयों की वजह से या फिर सोडा पीते रहने से भी दांत पीले हो सकते हैं. यहां जानिए किस तरह इन पीले दांतों को किया जा सकता है साफ.



पीले दांतों को साफ करने के घरेलू नुस्खे
अगर दांत पीले हो गए हैं तो घर की 2 चीजें बेहद असरदार साबित होती हैं. ये चीजें हैं बेकिंग सोडा (Baking Soda) और नींबू का रस. बेकिंग सोडा पीले दांतों को साफ करने के लिए अक्सर ही इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, नींबू का रस (Lemon Juice) पीलेपन और प्लाक को पिघलाकर निकालने में मदद करता है. आपको करना बस इतना है कि एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें नींबू का रस मिला लें. इस मिश्रण को ब्रश में लें और दांतों पर मलें. इस तरह आप देखेंगे कि 2 से 3 बार के ही इस्तेमाल से पीलेपन से छुटकारा मिलने लगेगा और दांत साफ होते नजर आना शुरू हो जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

नुस्खे भी आएंगे काम
दांतों का पीलापन दूर करने में कुछ और नुस्खे भी असरदार साबित हो सकते हैं. स्ट्रॉबेरीज को कूटकर इन्हें ब्रश की मदद से दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन दूर होने में मदद मिलती है.

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

नमक और सरसों के तेल (Mustard Oil)को साथ मिलाकर दांतों पर मलने से भी दांत साफ होने लगते हैं. इस प्राकृतिक नुस्खे को आजमाने पर मुंह से आ रही बदबू से भी छुटकारा मिल जाता है.

कई फलों के छिलके भी हैं जो पीले दांतों को साफ करने में असरदार होते हैं. जैसे, केले के छिलके का अंदरूनी हिस्सा दांतों पर मलने पर असर दिखता है और संतरे के छिलके को सुखाकर और पीसकर दांतों के लिए टीथ वाइटनिंग पाउडर (Teeth Whitening Powder) बनता है. इस पाउडर में पानी मिलाकर दांत साफ कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

error: Content is protected !!