बड़े होकर मुजरिमों के बीच रहना चाहती थी ये बच्ची, फिर लाइफ ने लिया ट्विस्ट और पहना मिस वर्ल्ड का ताज, इस एक्ट्रेस का गिनीज बुक में भी है नाम

नई दिल्ली: बचपन की ये मासूम सी तस्वीर की ख्वाहिशें कुछ खास कर गुजरने की थी. ये तो कभी खुद नहीं सोचा होगा कि बस फर्श से उठेंगी और अर्श पर छा जाएंगी. लेकिन अरमान इतना तो था कि दुनिया में आई हैं तो कुछ खास करेंगी ही. ये अरमान भी कुछ यूं पूरा हुआ कि सिर्फ देश ही नहीं पूरी दुनिया में इस हसीना की खूबसूरती के चर्चे हैं. लुक्स तो दीवाना बनाते ही हैं पर्दे पर हुनर उतरता है तो वो भी आंखें नहीं फेरने देता. गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर, विश्व सुंदरी और भी कितनी ही कामयाबियां इस हसीना के नाम दर्ज हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

गुनहगारों की मानसिकता को समझना था सपना

ये तस्वीर है प्रियंका चोपड़ा की, जो विश्व सुंदरी बनीं. मिस वर्ल्ड का ताज सजा तो सपने बदलने लगे और ये हसीना बॉलीवुड की देसी गर्ल बन गई. लेकिन उससे पहले तक कभी नहीं सोचा था कि करियर का आगाज इस अंदाज में होगा. प्रियंका चोपड़ा हमेशा से क्रिमिनल साइक्लोजिस्ट बनना चाहती थीं और अपराधियों को मेंटेलिटी को समझना चाहती थीं. लेकिन तकदीर ने उनके लिए कुछ बड़ा सोच रखा था. वो मिस वर्ल्ड बनी फिर बॉलीवुड की फेवरेट बनी और अब अमेरिका भी उनके हुनर का दीवाना है.

गिनीज बुक में नाम दर्ज

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

प्रियंका चोपड़ा की पहचान बॉक्स ऑफिस पर तो जबरदस्त है ही गिनीज बुक में भी उनका नाम दर्ज है. वॉट्स योर राशि फिल्म में 12 अलग अलग किरदार अदा करने के लिए उन्हें ये उपलब्धि हासिल हुई है. इसके अलावा वो बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं जिनके पैरों की छाप इटली में वाहवाही बटोरती है. कहने का मतलब ये कि वो पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं जिनके फुट प्रिंट सालवेटोर फेरेगाम म्यूजियम में रखे गए हैं. ये इटली का जाना माना म्यूजियम है जहां मर्लिन मुनरो जैसे गिने चुने दिग्गजों के फुट इंप्रेशन देखे जा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!