महुआ शराब बेचते आरोपी घर से गिरफ्तार, 55 लीटर जब्त, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने कटौद गांव से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी सुनील पंकज को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में आरोपी सुनील पंकज के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुख़बिर से सूचना मिली कि कटौद गांव के सुनील पंकज, अपने घर में महुआ शराब अवैध रूप से बेच रहा है. पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सुनील पंकज के कब्जे से 55 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!