Baba Vanga’s Predictions: पुतिन की हत्या…आतंकी हमलों में बढ़ोतरी और वैश्विक मंदी, साल 2024 के लिए बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा ने विश्व की प्रमुख घटनाओं को लेकर कई भविष्यवाणियां कर चुके हैं। उन सभी भविष्यवाणियों में बाबा वेंगा की कही हुई बात सच साबित हुई है। बाबा वेंगा को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने विश्व की प्रमुख घटनाओं जैसे 9/11 आतंकवादी हमले, राजकुमारी डायना की मृत्यु, चेरनोबिल आपदा और ब्रेक्सिट की भविष्यवाणी की थी।

 



वेंगा के अनुयायियों का मानना ​​है कि दृष्टि बाधित रहस्यवादी बाबा वेंगा ने उनकी मृत्यु की सटीक तारीख की भविष्यवाणी की थी। बाबा वेंगा जिनका मूल नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्तारोवा था। दृष्टि बाधित रहस्यवादी बाबा वेंगा ने वर्ष 2024 के लिए कुछ चौंका देने वाली भविष्यवाणी की है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर हत्या का प्रयास: बाबा वेंगा ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर साथी देशवासियों द्वारा हत्या के प्रयास की भविष्यवाणी की है।उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि साल 2024 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हत्या का प्रयास किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

आतंकी हमलों में होगी बढ़ोतरी: बाबा ने यह भी दावा किया कि अगले साल 2024 में एक ‘बड़ा देश’ जैविक हथियारों का परीक्षण करेगा। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि यूरोप में आतंकवादी हमला हो सकते हैं।

बड़ा आर्थिक संकट: बाबा ने कहा कि अगले साल बड़ा आर्थिक संकट आएगा, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। वे कुछ बदलाव देखेंगे जैसे कि ऋण का बढ़ता स्तर, अधिक भू-राजनीतिक तनाव और पश्चिम से पूर्व की ओर आर्थिक शक्ति का स्थानांतरण।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

साइबर हमले: परिष्कृत हैकरों द्वारा पावर ग्रिड और जल उपचार संयंत्रों जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को लक्षित करने वाले साइबर हमलों में अनुमानित वृद्धि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा है।

मेडिकल ब्रेकथ्रू: बाबा ने मेडिकल क्षेत्र में सकारात्मक जानकारी दी और कहा कि अल्जाइमर समेत अन्य बीमारियों का नया शोध और इलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने ये भी कहा कि साल 2024 में कैंसर का भी इलाज संभव है।

चरम मौसम संबंधी घटनाएं और प्राकृतिक आपदाएं: बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि अगले साल तक पृथ्वी पर प्राकृतिक अपदाएं और खराब मौसम कहर मचाएंगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!