BIG NEWS : जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत, एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

यमुनानगर. जिले के गांव मंडेबरी और पंजेटे का माजरा में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। बुधवार सुबह आठ लोगों को उल्टियां होने पर स्वजन उन्हें अस्पताल में ले गए। जहां सुबह पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।



डॉक्टर ने जताई शराब पीने से मौत की आशंका

ग्रामीणों ने बिना पुलिस को सूचना दिए पांच का अंतिम संस्कार कर दिया। एक युवक की शाम के समय मौत हुई। पुलिस ने गांव में पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। गुरुवार यानी कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गाबा अस्पताल के डाक्टर बीएस गाबा का कहना है कि उनके पास दो मरीज आए थे। एक की यहां आते ही मौत हो गई थी। एक का अभी इलाज चल रहा है। शराब पीना भी मौत की वजह हो सकता है।

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

27 से 70 साल की उम्र के मृतक

उधर, पुलिस ने मंडेबरी के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतकों में गांव मंडेबरी निवासी 52 वर्षीय सुरेंद्र पाल, 27 वर्षीय विशाल, 32 वर्षीय सोनू, 45 वर्षीय सुरेश शामिल है। इस गांव के विपिन और प्रिंस का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गांव पंजेटो का माजरा में 70 वर्षीय मेहरचंद, 56 वर्षीय श्रवण की मौत हुई है। दोनों गांव बिल्कुल सटे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

error: Content is protected !!