Big Road Accident: शादी के बाद पसरा मातम! बारात से लौटते वक्त पांच लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर रूप से घायल…

चूरू. राजस्थान के चूरू जिले से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात दो गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें अब तक पांच लोगों के मौत की खबर सामने आई है। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों कारों में आमने सामने की टक्कर हुई है। यह मामला राजस्थान के चूरू जिले के सरदार शहर का बताया जा रहा है।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

वहीं पुलिस ने जानकारी दी कि गांव भादासर के नजदीक यह सड़क हादसा हुआ है। गांव के बाहर से होकर गुजरने वाली सड़क पर यह हादसा हुआ। बीच में डिवाइडर नहीं होने और सड़क पर रोड लाइट नहीं होने के कारण आमने सामने से दोनो गाड़ियों में टक्कर हो गई। दोनो गाड़ियों में करीब दस लोग बताए जा रहे हैं। इनमें से चार की मौके पर ही मौत, एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बा​कि बचे पांच में से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!