CG 1st Pahse Voting Data: बस्तर के इस सीट पर वोटर्स ने दिखाया गजब का जज्बा.. हुआ रिकॉर्ड मतदान, यहां सबसे कम

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान संपन्न हो गया है। कुल नब्बे में से 20 सीटों पर मतदान हुआ। इनमे बस्तर संभाग के 12 तो वही दुर्ग 8 सीटें शामिल है। चुनाव आयोग ने बस्तर क्षेत्र में संवेदनशीलता को देखते हुए इस बार व्यापक तैयारी की हुई है। सुरक्षा भारी इंतज़ाम एक साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने आयोग ने कई अनोखे तरीके अपनायें है। आयोग पहले ही नुक्कड़ सभाओं की मदद से बस्तर के अंदरूनी इलाको में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करता रहा है तो वही इन पारम्परिक मतदान केंद्रों को नया स्वरुप देकर मतदाताओं को प्रेरित करने की कोशिश की गई है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

कहाँ कितना मतदान
बात करें विधानसभा वार मतदान की तो निर्वाचन आयोग ने अंतिम 5 बजे तक के मतदान की रिपोर्ट मीडिया से साझा की है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक़ बीस सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत 70.87 रहा। बात करें सबसे ज्यादा मतदान की तो उत्तर बस्तर के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा 79.10% फ़ीसदी मतदान हुआ जबकि बस्तर के बीजापुर में सबसे कम 40.98% फ़ीसदी वोटिंग ही हो सकी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

देखे विधानसभा वार मतदान का प्रतिशत
अंतागढ़- 70.72%
बस्तर- 71.39%
भानुप्रतापपुर- 79.10%
बीजापुर- 40.98%
चित्रकोट- 70.36%
दंतेवाड़ा- 62.55%
डोंगरगांव- 76.80%
डोंगरगढ़- 77.40%
जगदलपुर- 75%
कांकेर- 76.13%
कवर्धा- 72.89%
केशकाल- 74.49%
खैरागढ़- 76.31%
खुज्जी- 72.01%
कोंडागांव- 76.29%
कोंटा- 50.12%
मोहला-मानपुर- 76%
नारायणपुर- 63.88%
राजनांदगांव- 74%
पंडरिया- 71.06%

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!