Upcoming SUVs: अगले साल लॉन्च होंगी ये 3 शानदार कॉम्पैक्ट एसयूवी, Toyota से लेकर Mahindra लिस्ट में शामिल

भारतीय ऑटोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के अंदर कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होने वाले हैं। अगर आप अगले साल एक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का प्लान है, तो अपने इस लेख में हम आपके लिए ऐसी ही कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

 



इन्हे अगले साल लॉन्च किया जाना है। हमारी सूची में Kia Sonet Facelift, Mahindra XUV300 Facelift और Toyota Taisor शामिल है।

Kia Sonet Facelift

Kia की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी, सोनेट को 2024 की शुरुआत में मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मिल रहा है। अपडेटेड मॉडल में फ्रंट ग्रिल, बम्पर, हेडलैम्प्स और एलईडी डीआरएल में संशोधन की उम्मीद है, जो इसकी दृश्य विजिबिलिटी को बढ़ाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

कार के इंटीरियर में हम अपडेटेड स्विचगियर और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि इसकी डिजाइन और फीचर अपग्रेड होंगे। पावरट्रेन विकल्प अपरिवर्तित रहने की उम्मीद है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि सोनेट एक शानदार ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती रहेगी।

Mahindra XUV300 Facelift
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2024 में अगली पीढ़ी के XUV300 को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को अपनी इंस्ट्रूमेंट लिस्ट में महत्वपूर्ण बदलाव मिलने की उम्मीद है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, एडास और एलईडी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।

साथ ही, नई महिंद्रा एक्सयूवी300 को एक नया 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, जो मौजूदा एएमटी ट्रांसमिशन की जगह लेगा। हालांकि, इंजन विकल्प अपरिवर्तित रहने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Toyota Taisor
टोयोटा की मारुति सुजुकी फ्रोंक्स पर आधारित सब-4-मीटर क्रॉसओवर टैसर के साथ भारतीय कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में फिर से प्रवेश करने की योजना है। टैसर टोयोटा की सिग्नेचर ग्रिल, यूनिक बंपर, नए अलॉय और ऑल-एलईडी लाइटिंग के साथ अलग दिखने का वादा करती है।

इसके इंटीरियर में एक फ्रेस कलर स्कीम और प्रीमियम अपल्होस्ट्री मिलने वाली है। ये एसयूवी दो इंजन विकल्प पेश करेगी। इसमें एक 100 बीएचपी, 1.0-लीटर बूस्टरजेट पेट्रोल और एक 90 बीएचपी, 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

error: Content is protected !!