एक तरफा प्यार में पागल किन्नर ने लगाई फांसी, बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ देखकर टूटा था दिल!

महाराष्ट्र के मुंबई में एक किन्नर के सुसाइड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुंबई के मालवणी में रहने वाली अल्वीना खान नाम की किन्नर ने एक तरफा प्यार के चक्कर में यह खौफनाक कदम उठाया है। अल्वीना खान ने रात में अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

 



 

 

 

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक अल्वीना एक लड़के से प्यार करती थी, लेकिन कुछ दिन पहले मलाड के मढ में उसके बॉयफ्रेंड को किसी दूसरे लड़की के साथ देख लिया। इसके बाद अल्वीना ने अपने बॉयफ्रेंड से कई बार मिलने के लिए बोला लेकिन वह नहीं मिलता था। बॉयफ्रेंड के ऐसे रवैये से अल्वीना काफी परेशान थी। अल्वीना इंस्ट्राग्राम पर काफी मशहूर है। उसने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो भी बनाया है। फिलहाल मालवानी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाराद्वार थाना परिसर में किया गया एकता वृक्षारोपण, SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे मौजूद

 

 

 

 

100 से ज्यादा ट्रांसजेंडरों ने की आत्महत्या
वहीं, आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने से तो इनकार कर दिया है, लेकिन ट्रांसजेंडर की सामान्य व्यक्ति से शादी को मान्यता है। कोरोना काल के बाद प्रेम में धोखा खाकर आत्महत्या करने वाले ट्रांसजेंडरों की संख्या दोगुनी हो गई है। सिर्फ बिहार में ही ऐसे ट्रांसजेंडरों की संख्या 100 से अधिक है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार राइस मिल की बैठक आयोजित, राइस मिल एसोसिएशन का हुआ गठन
error: Content is protected !!