इंजीनियरिंग के छात्र ने ड्राइवर, कंडक्टर पर किया चापड़ से हमला; पुलिस ने एनकाउंटर में लिया ये एक्शन?

Muslim student slit throat bus conductor : संगम नगरी प्रयागराज में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने एक बस ड्राइवर और कंडक्टर पर जानलेवा हमला किया है. बस ड्राइवर और कंडक्टर पर चापड़ से हमला करने वाले आरोपी छात्र का एनकाउंटर हुआ है. पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. आरोपी बीटेक का छात्र है. जिसने बस ड्राइवर और कंडक्टर पर हमला किया था. आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर पर धार्मिक टिप्पणी का आरोप लगाया था. गर्दन रेतने की वजह से कंडक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है. गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चापड़ बरामद करने पहुंची थी.

 



 

 

 

 

पुलिस ने मारी गोली

चापड़ बरामद होने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर हमला किया. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

आरोपी का वीडियो वायरल

इसबीच आरोपी का एक विवादित वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें आरोपी कहता दिख रहा है कि – ‘अल्लाह ने चाहा तो उसने जिसपर हमला किया वो मर जाएंगे. अल्लाह का अपमान बर्दाश्त नहीं है.

 

 

 

 

हमलावर के आतंकी कनेक्शन की आशंका

UP में दिन दहाड़े हुई इस वारदात की जांच जारी है. हमलावर के आतंकी कनेक्शन होने की आशंका है. सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं. इस आरोपी के कुछ अन्य आतंकी गतिविधि से जुड़े होने का शक है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

जानिए पूरा मामला

इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा के कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला हुआ था. गंभीर हालत में कंडक्टर को अस्पताल ले जाया गया. हमला करने के बाद छात्र अपने हाथ में चापड़ लहराते हुए फरार हो गया था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वो चापड़ लहराते हुए और धार्मिक नारे लगा रहा था. आरोपी छात्र यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज बीटेक प्रथम इयर का छात्र है. पुलिस ने छात्र को घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर चांडी बंदरगाह के पास पकड़ा.

 

 

 

 

पुलिस पर चलाई गोली

देर शाम वह पुलिस हिरासत से भागा था. इस दौरान पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली. उसने पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी गोलीबारी में फायरिंग में वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!